शामली, फरवरी 7 -- थाना क्षेत्र के कस्बा में पड़ोस के एक किशोर ने 3 वर्षीय मासूम बच्चे के साथ कुकर्म किया। पीड़ित बच्चे की मां ने बताया कि वह जरूरी काम से बाहर गई थीं, घर पर बच्चा अकेला था। आरोपी किशोर ने बच्चे को बहला-फुसलाकर पास के गन्ने के खेत में ले जाकर अपराध किया और उसे बदहवास हालत में छोड़कर फरार हो गया। परिजनों ने तुरंत थाने पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने मां की तहरीर पर बाल अपचारी के खिलाफ मामला दर्ज किया, आरोपी किशोर को हिरासत में लेकर न्यायालय में चालान पेश कर दिया। पीड़ित बच्चे का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और पुलिस जांच जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...