मथुरा, अक्टूबर 8 -- थाना छाता पुलिस ने किशोर के साथ कुकर्म करने के आरोप में वांछित को बुधवार सुबह गांव चंदौरी मोड़ के समीप से गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक छाता कमलेश सिंह ने बताया कि विगत दिनों से वीडियो वाइरल हुआ था। इसमें एक 13 वर्षीय किशोर को बहला कर सुनसान स्थल पर ले जाकर अधेड़ व्यक्ति ने कुकर्म किया था। बुधवार सुबह उप निरीक्षक रविन्द्र बाबू पुलिस टीम के साथ दौताना गांव के समीप चंदौरी मोड पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान पुलिस टीम ने करीब पौने 12 बजे किशोर के साथ कुकर्म करने के आरोपी पॉक्सो एक्ट में वांछित व्यक्ति को गिरफ्तार कर चालान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.