लखनऊ, अप्रैल 4 -- कठौता झील व कुकरैल नदी की सफाई कराई जाएगी। इनसे सिल्ट निकाली जाएगी। ड्रेजिंग भी होगी। मंडलायुक्त डॉ रोशन जैकब ने शुक्रवार को बैठक में अधिकारियों को इस सम्बंध में निर्देश दिया। उन्होंने जिम्मेदार अफसरों के साथ अपने कार्यालय के सभाकक्ष में बैठक भी की। बैठक में एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार, नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। मंडलायुक्त ने वर्षा ऋतु से पूर्व कुकरैल नदी की ड्रेजिंग व सफाई कराने का निर्देश दिया। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को इस सम्बंध में सख्त निर्देश भी दिए। कहा कि साफ-सफाई में हीला हवाली कदापि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डी-शिल्टिंग का कार्य बिना विलंब किए तत्काल शुरू किया जाए। जो शिल्ट कुकरैल नदी से निकले उसको एक स्थान चिह्नित करते हुए सिंचाई विभाग द्वारा एकत्रित व डम्प किया जाए। जिससे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.