लखनऊ, जून 4 -- निरीक्षण लखनऊ। प्रमुख संवाददाता गोमती की सहायक नदी कुकरैल की निर्मल धारा वापस लाने के प्रयासों की डीएम ने समीक्षा की। बुधवार को डीएम विशाख जी ने कुकरैल के बहाव क्षेत्र का कई स्थानों पर पहुंच कर जायजा लिया। उन्होंने कुकरैल में छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा पर रिपोर्ट तैयार करने को कहा है। इसे डीपीआर में शामिल किया जाएगा। डीएम ने कुकरैल के किनारे शक्ति वन और सौमित्र वन के बारे में प्रगति रिपोर्ट मांगी। मुख्य अभियंता नगर निगम महेश वर्मा ने उनको बताया कि सौमित्र वन का निर्माण एलडीए करा रहा है। इसके सामने नगर निगम शक्ति वन बनवा रहा है। शक्ति वन के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। इस पर डीएम ने निर्देश दिए कि सोमित्र वन की तरह शक्ति वन को भी बाउंड्री और फेंसिंग से सुरक्षित बनाया जाए। साथ ही वर्षा से पहले बड़ी संख्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.