लखीमपुरखीरी, फरवरी 13 -- कस्बे के बड़े चौराहे के निकट स्थित भारत मैरिज लॉन में लगी कपड़ों की सेल के दौरान गुरुवार को लेन-देन को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई, जिसमें पांच लोग घायल हो गए। एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताते हैं कि शामली जिले के कुछ व्यापारी कुकरा में कश्मीरी बुलन सेल के नाम से अस्थायी बिक्री लगाने आए थे, जो 14 फरवरी तक चलनी थी। गुरुवार को कस्बे और आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में खरीदारी के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान सामान के लेन-देन को लेकर ग्राहकों और बिक्री संचालकों के बीच विवाद हो गया। बहस बढ़ने पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। मारपीट में कासिम, अदनान, इंतजार, तालिब और इसरार घायल हो गए। कासिम को गंभीर चोटें बताई जा रही हैं। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी अवनीश कुमार ...