सराईकेला, जून 13 -- सरायकेला।सरायकेला-खरसावां जिला के दूरवर्ती और आकांक्षी प्रखंड कुकडू की वर्षों से अनदेखी की जा रही मूलभूत समस्याओं को लेकर जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने शुक्रवार को आयोजित प्रखंड स्तरीय जनता दरबार में डीसी के समक्ष जोरदार तरीके से आवाज उठाई। उन्होंने एक विस्तृत 15 बिंदुओं का ज्ञापन उपायुक्त को सौंपते हुए जनहित में सभी मुद्दों के त्वरित समाधान की मांग की। मधुश्री महतो ने कुकडू प्रखंड को अत्यंत पिछड़ा, कृषि पर निर्भर और सुविधाओं से वंचित बताते हुए बताया कि यहां की 99% आबादी खेती पर आधारित है। बावजूद इसके अब तक बुनियादी ढांचे, प्रशासनिक पदों, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, बाजार व रोजगार से जुड़ी समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। कुकडू में अब तक प्रसार पदाधिकारी, पर्यवेक्षक, और जनसेवक की पदस्थापना नहीं हो पाई है। नतीजतन, अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.