सराईकेला, फरवरी 19 -- सरायकेला, संवाददाता । कुकड़ू प्रखंड में पदस्थापित नाजिर तापस कुमार सरकार (59 वर्ष) की बुधवार को ड्यूटी के दौरान इंटरनल ऑडिट के लिए सरायकेला आने के क्रम में हार्ट अटैक से मौत हो गयी। बताया जाता है कि पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका थानांतर्गत कालिकापुर निवासी तापस कुमार सरकार सरायकेला के हंसाहुड़ी में एक किराए के मकान में रहते थे। तीन साल पहले ही उनका स्थानांतरण सरायकेला से कुकड़ू प्रखंड में हुआ था। वे रोजाना स्कूटी से ड्यूटी आना-जाना करते थे। बुधवार सुबह 7 बजे ड्यूटी के लिए स्कूटी से कुकड़ू के लिए निकले थे। सुबह दस बजे प्रखंड पहुंचे तो उन्हें इंटर ऑडिट कराने के लिए सरायकेला जाने को कहा गया। वे प्रखंड से लगभग 11 बजे ऑडिट से संबंधित दस्तावेज लेकर सरायकेला के लिए निकले। ईचागढ़ के पातकुम पुलिया के समीप पहुंचे थे कि हार्ट अटैक...