आदित्यपुर, जनवरी 3 -- चांडिल, संवाददाता। कुकड़ू और नीमडीह प्रखंड में नववर्ष के पहले दिन गुरुवार और दूसरे दिन शुक्रवार को जंगली हाथियों का उत्पात जारी रहा। 16 हाथियों के झुंड ने गुरुवार देर रात कुकड़ू प्रखंड के बेरासीसिरूम के लेढ़ा महतो के खलिहान में धान और खेत में लगी आलू तथा टमाटर की सब्जी को गटक गया। सोनाराम महतो एवं दुर्गाचरण महतो के खेत में लगे आलू को भी खा गया। वहीं, नीमडीह प्रखंड के कुशपुतुल में रघुनाथ सिंह के खेत के लगी आलू की फसल को नुकसान पहुंचाया। इधर, शुक्रवार देर शाम एक हाथी नीमडीह के सीमा गांव में पहुंच गया, जिसे भगाने के लिए ग्रामीण खेत में पहुंच गए। फॉरेस्टर राणा प्रताप महतो ने बताया कि हाथियों को गांव और खेतों से भगाया जा रहा है। वहीं, गांव के पास हाथियों के डेरा जमाने से ग्रामीणों में भय बना हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.