पाकुड़, सितम्बर 6 -- लिट्टीपाड़ा। दरबारपुर गांव मे शुक्रवार को गांव के कुआं से एक महिला का शव पुलिस ने बरामद किया है। महिला की पहचान दरबारपुर गांव निवासी माइकल सोरेन की पहली पत्नी सुरूज हांसदा 24 वर्ष के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस ने सुरूज हांसदा के पति माइकल सोरेन को हिरासत में भी लिया है। मिली जानकारी के अनुसार सुरूज हांसदा की शादी करीब पांच वर्ष पहले दरबारपुर गांव निवासी माइकल सोरेन साथ के हुई थी। कुछ दिन पूर्व माइकल सोरेन ने एक अन्य लड़की को दूसरी शादी रचा कर घर ले आया। इस बात से सुरूज हांसदा नाराज थी। इस बात को लेकर अक्सर माइकल व सुरूज के साथ झगड़ा होते रहता था। विगत बुधवार को भी सुरूज हांसदा का झगड़ा अपने पति माइकल सोरेन के साथ हुआ था। झगड़ा के बाद से सुरूज हांसदा अपने घर से गायब थी। शुक्रवार को गांव के ही एक कुआं में ग्रामीणो...