लातेहार, फरवरी 24 -- बालूमाथ,प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के नगड़ा गांव के समीप पीपल पेड़ के पास स्थित एक कुएं से मंगलवार को एक महिला का शव बरामद किया गया। मृतका की पहचान नगड़ा गांव निवासी रानी देवी लगभग 35 वर्ष के रूप में की गई है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और सनसनी का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रानी देवी मूरपा गांव में एक रिश्तेदार के यहां आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर सोमवार शाम लगभग 7:30 बजे अपने घर नगड़ा लौटी थीं। परिजनों के अनुसार रात में वह कब घर से बाहर निकलीं, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। सुबह ग्रामीणों ने कुएं में शव देखा,जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मृतका के परिवार में 17 वर्षीय पुत्र और 19 वर्षीय पुत्री हैं। उनके पति पतरातू में निजी कार्य करते हैं। रानी देवी बालूमाथ प्रखंड कार्यालय में दैनिक वेतनभोगी कर्मी क...