लोहरदगा, मई 3 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा सेन्हा थाना क्षेत्र के मुर्की तोड़ार पंचायत के मुर्की गांव में शनिवार को ग्रामीण नंदू शुक्ला के कुएं में वृद्ध का तैरता शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गयी। मृतक वृद्ध की पहचान मुर्की निवासी स्व पदुमन उरांव के 80 वर्षीय पुत्र नारायण उरांव के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही सेन्हा पुलिस ने घटना स्थल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कराते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लोहरदगा भेज दिया है। गौरतलब हो कि नारायण उरांव की मानसिक स्थिति कुछ दिनों से खराब रह रही थी। उन्होने इस प्रकार की घटना को पूर्व में अंजाम देने का प्रयास किया था। परंतु अपने मकसद में कामयाब नहीं हुआ। बताया जाता है कि शनिवार को अकेले होने के कारण वृद्ध कुएं में कूद गया। जिससे उसकी मौत कुएं के गहरे पानी में डूबने से हो गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.