चक्रधरपुर, फरवरी 6 -- मनोहरपुर, संवाददाता। मनोहरपुर थाना क्षेत्र के मणिपुर के मुखी टोला स्थित एक पुराने कुएं में वृद्ध महिला का शव बरामद हुआ है। महिला की पहचान 58 वर्षीय पार्वती कच्छप के रूप में की गई। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद डीएसपी जयदीप लड़का, एसआई राजेश कुमार दलबल सहित घटनास्थल पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना को लेकर उसके बेटे सुखराम कच्छप ने बताया की बीते बुधवार की शाम को वह एक शादी समारोह में गई थी, उसके बाद वह घर नहीं लौटी। वहीं गुरुवार को मोहल्ले के कुआं में महिला का शव पाया गया। परिजनों ने संभावना व्यक्त की है कि महिला शराब के नशे में देर रात घर लौटने के क्रम में कुआं में गिर गई होंगी, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं गुरुवार की दोपहर को कड़ी मशक्कत के बाद कुआं से महिला का शव बरामद किय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.