भदोही, फरवरी 13 -- बाबूसराय, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के कुनबीपुर गांव में शुक्रवार सुबह कुएं में एक मासूम बच्ची का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद परिजनों को सौंप दिया। गुरुवार शाम चार बजे वह घर के पास ही खेत से गायब हो गई थी। संतोष प्रजापति की चार वर्षीय पुत्री लाडो घर के पास स्थित खेत में खेल रही थी। खेत में ही बच्ची की चाची काम कर रही थी। इस बीच अचानक वह गायब हो गई। शाम को साढ़े पांच बजे तक उसकी खबर नहीं लगी तो घर वालों ने खोजबीन करना शुरू कर दिया। शाम छह बजे घरवालों ने इसकी सूचना औराई थाने में दी। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस टीम स्थल पर पहुंची और लोगों से पूछताछ की लेकिन बच्ची का पता नहीं चला। पुलिस टीम के साथ आई डॉग स्क्वायड टीम का कुत्ता जब घर के पास कुएं के पास बार बार जा रहा था तो लोगों को बच्ची के कुए...