भदोही, फरवरी 13 -- बाबूसराय। औराई थाना क्षेत्र के कुनबीपुर गांव में शुक्रवार की सुबह एक चार वर्षीय बालिका का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मासूम बच्ची की मौत से पीड़ित परिजनों में कोहरा मचा हुआ है। गुरुवार के शाम करीब चार बजे बालिका खेत के पास से गायब हुई थी। शुक्रवार को गांव स्थित कुएं से बालिका का शो बरामद हुआ। बताया जाता है कि कुनबीपुर संतोष प्रजापति की चार वर्षीय पुत्री लाडो घर के पास खेत में काम कर रही चाची के पास गई थी। इस बीच लाडो अचानक गायब हो गई। कुछ समय बाद चाची आवाज देकर खोजने लगी लेकिन वह नहीं मिली। इसकी सूचना परिजनों के दी और घर वाले भी उसकी खोज में लग गए। शाम 5:30 बजे तक वह नहीं मिली तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। स्थल पर पहुंची पुलिस लोगों से पूछताछ कर आस...