कौशाम्बी, मई 17 -- संदीपन घाट थाना क्षेत्र के पट्टी परवेजाबाद (बड़ा गांव) में शुक्रवार की भोर में कुएं में पानी भरने गई महिला गिर गई। इससे उसकी मौत हो गई। महिला की खोजबीन गांव में हो रही थी। दस बजे शव उतराया तो जानकारी हुई। पट्टी परवेजाबाद (बड़ा गांव) की गुड़िया देवी (55) पत्नी विन्देश्वरी भोर में घर के सामने बने कुएं में पानी भरने गई थी। कुएं में पानी भरते समय अचानक वह गिर गई। कुएं में डूबने से गुड़िया देवी की मौत हो गई। इसकी जानकारी परिजनों को नहीं थी। सुबह महिला की खोजबीन परिजन कर रहे थे। करीब दस बजे गांव की एक महिला पानी भरने गई तो उसने गुड़िया देवी का उतराता हुआ शव देखा। मृतका के बेटे बबलू ने पुलिस को सूचना दी। पूछताछ के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की मौत से परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.