कोडरमा, दिसम्बर 17 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तेतरियाडीह में मंगलवार की रात 19 वर्षीय युवक की कुएं में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक अंकुश कुमार (19), पिता प्रकाश यादव खेत में आलू की फसल की पटवन कर रहा था। पटवन का कार्य पूरा होने के बाद वह कुएं के पास लगे मोटर पंप को खोलने और डिलीवरी पाइप समेटने गया। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और संतुलन बिगड़ने से वह सीधे कुएं में गिर पड़ा। घटना के समय आसपास कोई मौजूद नहीं था, जिससे समय पर किसी को इसकी जानकारी नहीं हो सकी। काफी देर बाद जब परिजन और ग्रामीण कुएं के पास पहुंचे तो युवक को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे की खबर फैलते ही गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.