बेगुसराय, सितम्बर 26 -- तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। गौड़ा-दो पंचायत के मुसहरी में शुक्रवार को कुएं में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई। मृतक 11 वर्षीय प्रेम राज मुसहरी निवासी चंदन महतो का पुत्र था। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। लोगों ने कुएं में घुसकर उसे बाहर निकाला लेकिन उसे बचाने में सफलता नहीं मिली। ग्रामीणों ने बताया कि प्रतिदिन वह कुएं पर नहाने जाता था। आज भी वह नहाने के लिए पानी भर रहा था। उसी दौरान वह कुएं में गिर गया। पूर्व उपमुखिया गिरीश कुमार ने बताया कि इस घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...