नई दिल्ली, अप्रैल 4 -- महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां खेतिहर महिला मजदूरों को ले जा रहे एक ट्रैक्टर के कुएं में गिरने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। वहीं कई अन्य की तलाश जारी है। नांदेड़ पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब साढ़े सात बजे अलेगांव गांव में हुई। उन्होंने बताया, "ट्रैक्टर पर कम से कम 10 से ज्यादा लोग सवार थे और वे हल्दी की फसल काटने के लिए खेत जा रहे थे। ड्राइवर को कुएं का अंदाजा नहीं था। तभी वाहन कुएं में गिर गया। बारिश के कारण इलाके में फिसलन थी।" अधिकारी ने बताया कि दो से तीन लोग समय रहते ट्रैक्टर से कूदने में सफल रहे जबकि छह मजदूरों के डूबने की आशंका है उन्होंने बताया, 'बचाव कार्य जारी है। साथ ही ट्रैक्टर का भी पता नहीं चल सका है। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.