हजारीबाग, फरवरी 2 -- इचाक प्रतिनिधि इचाक के दरिया गांव निवासी दीपक शर्मा 24 वर्ष की मौत कुएं में गिरने से हो गई। दीपक का मनोचिकित्सक के पास इलाज चल रहा था। रविवार रात को घरवाले खाने की तैयारी में थे इसी बीच वह चुपके घर से निकल कर बगल के कुएं के पास चला गया। इधर घर के लोग दीपक को खाना खाने के लिए बुलाया। कुछ देर तक वह खाने के लिए नहीं आया तो घर वाले उसे बुलाने कमरे के अंदर गए। इसी बीच कुएं के पास जाकर झांका तो देखा कि दीपक को कुएं में गिरा देख हल्ला मचाया जिसके बाद पड़ोस के लोग जमा हुए और कुएं के अंदर झगर डाला तो उसका शव ऊपर आया। सोमवार को शव का अग्नि संस्कार कर दिया गया। घटना को लेकर गांव के लोग अचंभित हैं इसकी सूचना पुलिस तक नहीं पहुंच पाए

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...