सोनभद्र, मई 28 -- ओबरा, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के रेणुका पर स्थित पनारी ग्राम सभा के टोला आरंगी में मंगलवार की दोपहर कुएं में गिरने से एक पांच वर्षीय मासूम की मौत हो गई। वह खेलते खेलते घर से लगभग 500 मीटर दूर स्थित एक कुंए में गिर गया। ओबरा थाना क्षेत्र के पनारी ग्राम पंचायत के टोला आरंगी निवाी रामबिलास ने थाने में दी तहरीर ने बताया में बताया है कि उनका पांच वर्षीय पुत्र आशीष कुमार गोंड मंगलवार की दोपहर लगभग ढाई बजे खेलते खेलते घर से लगभग 500 मीटर दूर स्थित कुंएं में गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। उसके कुएं में गिरने की जानकारी परिजनों को तत्काल नहीं हो सकी। परिजन बालक को पूरे दिन इधर उधर खोजते रहे लेकिन बालक नहीं मिला। सुबह कुंआ में गिरने की जानकारी मिलने पर उसे किसी तरह कुआं से बाहर निकला गया। तब तक बालक की मौत हो चुकी थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.