शाहजहांपुर, फरवरी 9 -- तिलहर के हिंदूपट्टी मोहल्ले में शादी के दौरान होने वाली कुएं की परंपरागत रस्म को लेकर विवाद खड़ा हो गया। कुएं की जमीन पर कब्जे का दावा करते हुए एक परिवार ने रस्म करने से रोक दिया, जिससे शादी की तैयारियों में बाधा उत्पन्न हो गई। मामले की शिकायत मोहल्ले के लोगों ने पुलिस से की, जिसके बाद हस्तक्षेप कर पुलिस ने रस्म को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया। बताया गया कि हिंदूपट्टी मोहल्ले में सभासद स्वाति सोनू खन्ना के घर के पास स्थित प्राचीन कुएं पर वर्षों से विवाह के समय कुएं की रस्म निभाई जाती रही है। 7 फरवरी को मोहल्ले के ही रिंकू जौहरी की शादी थी। जब उसके परिवार के लोग रस्म के लिए कुएं पर पहुंचे तो एक व्यक्ति ने जगह को अपनी बताते हुए रस्म करने से मना कर दिया। विरोध के बावजूद आरोपी नहीं माना, जिससे बारात में देरी हो गई। स्...