धनबाद, जनवरी 22 -- अलकडीहा, प्रतिनिधि। कुइयां में सीमेवा की ओर से बुधवार को मिलन समारोह हुआ। सीमेवा के केंद्रीय महामंत्री आदित्यनाथ झा ने कहा कि विभागीय माइंस चलने से बीसीसीएल ही नहीं, पूरे कोल इंडिया को फायदा होगा। क्योंकि आउटसोर्सिंग का खेल भविष्य में बहुत ही विनाशकारी साबित होगा और कंपनी बैठ जाएगी। सीएमडी का कहना है कि कोयला बिक नहीं रहा है, जबकि सच्चाई यह है कि उच्च कोटि का कोयले की खुलेआम चोरी होती है। निम्न क्वालिटी का कोयला प्लांट में जाता है। मौके पर वरिष्ठ नेता बुद्धू यादव, कैलाश सिंह,भगवान प्रसाद नोनिया, चंदन महतो, आलोक सिंह, कारू दास, गोकुल साह, मनोज निषाद, विष्णु देव शर्मा, विनय प्रताप सिंह, सुनील साह, रामबली पासवान, राम बदन राम आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.