अररिया, फरवरी 24 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि कुआड़ी पुलिस ने सोमवार की सुबह पहुंसी में नेपाल से ला रहे 139 बोतल नेपाली शराब जब्त किया है। हालांकि कारोबारी भागने में सफल रहा है। थानेदार प्रेम प्रकाश शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि नेपाल से शराब का खेप पहुंसी होकर जाने वाला है। सूचना के सत्यापन व आवश्यक कार्रवाई को लेकर पुलिस बल के साथ पहुंचे तो देखा कि एक व्यक्ति नेपाल की ओर से बाइक पर बोरा लोड कर आ रहा है। पुलिस को देखते ही वह व्यक्ति बोरा फेंक कर नेपाल की और भाग गया। जब्त बोरा को खोलने पर 139 बोतल नेपाली शराब बरामद हुआ। प्रत्येक बोतल में तीन सौ एमएल शराब अर्थात 41.7 लीटर शराब बरामद किया गया। थानेदार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...