किशनगंज, फरवरी 14 -- बिशनपुर। कोचाधामन प्रखंड के बिशनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कैरीबीरपुर पंचायत के वार्ड नं 07 कुआड़ी बसाक टोला में शुक्रवार के अहले सुबह आगलगी की घटना घटित हुई। आग लगने से तीन परिवार के घर जलकर राख हो गया। आगलगी की इस घटना में लाखों रुपये की संपत्ति का आग के भेट चढ़ गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि प्रभावित परिवारों को संभलने का मौका नहीं मिला। स्थानीय ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यदि ग्रामीण समय पर आग नहीं बुझाते तो मोहल्ले को भी अपनी चपेट में ले सकती थी, अगलगी में गणेश बसाक, रमेश बसाक और फूलन देवी के घर पूरी तरह जल कर खाक हो गए। पीड़ित परिवारों ने बताया कि आग की लपटों में उनकी जीवन भर की कमाई स्वाहा हो गई।आगलगी की इस घटना में घर में रखे पलंग, गोदरेज, साइकिल, टीवी, मोबाइल, वस्त्र औ...