बस्ती, मई 3 -- बस्ती। वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के रेहार जंगल गांव में आकाशीय बिजली गिरने से पति-पत्नी की मौत हो गई थी। दोनों को एक साथ कुआनो नदी के नगैचा घाट के पास स्थित शमशान घाट में दफन किया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय लोगों की काफी भीड़ जमा रही। मृतक के दोनों बेटे हरीश और पंकज ने अपने मां-पिता को दफन किया। रेहार जंगल गांव निवासी रामचरन उर्फ राम देव (60) और उनकी पत्नी चंद्रावती (55) घर के पश्चिम तरफ सीवान में खेत में साफ-सफाई करने गए थे। अचानक आकाशीय बिजली के चपेट में आने से दोनों झुलस गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की बहू पूजा मौके पर पहुंची तो दोनों मृत अवस्था में मिले थे। इनके दोनों पुत्र बाहर थे। शुक्रवार को दोनों पुत्र हरीश और पंकज बस्ती पहुंचे और शुक्रवार को दफन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...