देवरिया, मार्च 20 -- महुआडीह, हिन्दुस्तान संवाद। महुआडीह-हाटा मार्ग पर मठियां स्थित गेहूं के खेत के बीच एक कुएं में बुधवार की दोपहर एक मजदूर का शव मिला। परिजन उसकी हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मौके पर पहुंच डॉग स्क्वायड, फारेंसिक की टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। सीओ संजय रेड्डी व तहसीलदार कृष्ण कुमार मिश्र ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। महुआडीह थाना क्षेत्र के चिउरहा खास के सेमरहा टोला निवासी उदयभान चौहान(45) पुत्र सूर्यबल्ली चौहान मजदूरी करता था। वह इन दिनों रामपुर कारखाना के एक ठेकेदार के साथ महुआडीह के मठिया स्थित एक व्यक्ति के निर्माणाधीन में मकान में शेटरिंग का काम कर रहा था। 16 मार्च को वह काम पर जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। जिसके बाद उदयभान की पत्नी ने महुआडीह पुलिस को आवेदन देकर गुमशुदगी दर्ज कराया था। इसी बीच ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.