हजारीबाग, जनवरी 8 -- बरही प्रतिनिधि। बरही के पंचमाधव पंचायत स्थित बसरिया गांव के कुंआ में डूबने से नीलगाय की मौत हो गई। नीलगाय जंगल से भटककर गांव आ गई थी। भागने के दौरान दोपहर दो बजे कुएं में डूब गई। नीलगाय के कुएं में डूबने की जानकारी बसरिया गांव के ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। वन विभाग के सिपाही संजीत कुमार अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और नीलगाय को कुंआ से निकालने का काफी प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। खबर लिखे जाने तक वन विभाग की टीम नीलगाय को कुएं से बाहर निकालने का प्रयास कर रही थी। इस बीच वन विभाग ने कुएं से नीलगाय को निकालने के लिए डब्ल्यूपीआरजी ग्रुप से भी मदद मांगी है। टीम के सदस्य गाय को निकालने में जुटे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...