चतरा, दिसम्बर 17 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के पुण्डरा गांव के एक कुआं में डूबने से दो लोगों की मौत हो गयी। दोनों आपस में चचेरे भाई बहन थे। मृतकों में 18 वर्षीय गोबल मुसहर और उसकी 14 वर्षीय बहन संगीता कुमारी शामिल है। यह घटना मंगलवार की देर शाम की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुंडरा तेतरमोड़ स्थित एक खाली स्थान पर लंबे समय से खानाबदोस जाति के दो परिवार झोपड़ी बनाकर रह रहे हैं। मंगलवार की देर शाम गोबल मुसहर झोपड़ी के कुछ दूर पर बना एक कुंआ पर बैठकर मोबाईल देख रहा था। इसी क्रम में गोबल अनियंत्रित होकर कुंआ में गिर गया। कुंआ में गिरता देख कुछ दूरी पर खड़ी संगीता ने उसे बचाने के लिये कुंवे में छलांग लगादी, जिससे दोनों की मौत डुबने से हो गयी। इस घटना की सूचना सिमरिया पुलिस को दिया गया। सिमरिया थाना प्रभारी सुय्रप्रताप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.