गिरडीह, फरवरी 8 -- डुमरी, प्रतिनिधि। डुमरी थाना क्षेत्र के छोटकी बेरगी में 3 फरवरी को कुआं में कूदकर आत्महत्या करने वाले युवक की शिनाख्त बिरनी निवासी स्व चरका मांझी के पुत्र निर्मल सोरेन 17 वर्ष के रूप में हुई है। मृतक की शिनाख्त उसके परिजनों ने की। परिजनों के अनुसार वह अर्द्धविक्षिप्त था और 1 फरवरी से घर से गायब था। शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव को उसके परिजनों को सौंप दिया। बताते चलें कि डुमरी थाना क्षेत्र के बड़की बेरगी पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय छोटकी बेरगी के समीप स्थित एक कुएं में मंगलवार को ग्रामीणों ने एक युवक को कूदते देखा था। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए काफी मशक्कत के बाद युवक को कुएं से बाहर निकाला था लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उस समय उस युवक की पहचान नहीं हो सकी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.