बुलंदशहर, फरवरी 24 -- कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव गिनोरा शेख में कुआं पूजन और जागरण के दौरान डीजे बजाने को लेकर दलित समुदाय के लोगों पर हमला कर दिया गया। हमले में एक महिला और एक किशोर समेत तीन-चार लोग चोटिल हुए हैं। आरोप है कि दूसरे पक्ष ने पहले नमाज की कहकर डीजे बंद कराया और नमाज के बाद हमला कर मारपीट की घटना को अंजाम दिया। देहात पुलिस ने 14 नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पिकेट तैनात की गई है। 23 फरवरी को गांव गिनोरा शेख निवासी आकाश कुमार पुत्र जगदीश के घर पर कुआं पूजन एवं जागरण का कार्यक्रम था। कार्यक्रम के दौरान नाचगाने के लिए डीजे चल रहा था। आरोप है कि डीजे बजाने पर दूसरे पक्ष के कुछ लोग पहुंचे और नमाज होने की बात कहते हुए डीजे बंद करा दिया। पीड़ित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.