सीतामढ़ी, दिसम्बर 10 -- पिपरही। प्रखंड के कुअमा में लक्ष्य जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ के प्रतिनिधिमंडल को सशक्त बनाने के लिए गैर आवासीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण शिविर में जन-जागरूकता से जुड़ी गतिविधियां की जा रही हैं।प्रशिक्षण में महिला हिंसा,बाल विवाह और मानव तस्करी से संबंधित जानकारिया दी जा रही है। बताया गया कि समाज की इन कुरीतियों को समाप्त करने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका जागरूक महिलाओं की होती है। जीविका की दीदियां अपने-अपने समुदायों में सही जानकारी पहुंचाएगी और जरूरतमंद परिवारों को सही दिशा देंगी तो बदलाव होगा। बाल विवाह बच्चों के भविष्य को अंधकारमय बनाता है। इसे रोकना हर परिवार की जिम्मेदारी है। महिला हिंसा के मामलों में समुदाय की संवेदनशीलता और त्वरित प्रतिक्रिया महत्वपूर्ण है। मानव तस्करी रोकने के लिए अपने गांवों में अजनब...