बदायूं, दिसम्बर 4 -- कुंवरगांव। अवैध मिट्टी खनन पर शासन सख्त है। इसके बाबजूद मिट्टी खनन माफियाओं के हौंसले बुलंद हैं। नगर सहित देहात क्षेत्र के गांव खासपुर दुगरैया, मोंगर, कासिमपुर, औरंगाबाद, चकोलर, गरुईया, कल्लिया काजमपुर, हरिनाथपुर में अवैध मिट्टी भरी ट्रैक्टर ट्रालियां फर्राटा भर रही हैं। पुलिस प्रशासन अवैध खनन पर मौन साधे हुये है। कुछ खनन माफिया फर्जी मिट्टी की परमीशन बनवाकर जेब में रख लेते है और अपने बचाव को वही दिखा देते हैं। खनन विभाग द्वारा परमीशन उन्हीं किसानों को दी जाती है जो अपने निजी खेत से मिट्टी भरकर अपने निजी प्लॉट में डालते हैं। लोगों ने उच्‍चाधिकारियों से अवैध खनन पर रोक लगाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...