कानपुर, फरवरी 22 -- कानपुर देहात, संवाददाता। तीर्थराज प्रयाग में कुंभ स्नान करने के बाद बस से वृंदावन जा रहे पश्चिम बंगाल क़े एक तीर्थ यात्री की अचानक हालत बिगड़ गई । इस पर उनको साठ जा रहे लोग गंभीर हालत में मेडिकल कालेज लाए । यहां इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच क़े बाद उनको मृत घोषित कर दिया। नादिया पश्चिम बंगाल क़े सत्तर तीर्थ यात्रियों का डाल प्रयाग में कुंभ स्नान क़े लिए आया था, वहां स्नान क़े बाद सभी यात्री टूरिस्ट बस से वृंदावन जा रहे थे। रास्ते में रनियां क़े पास यात्री दल में शामिल कृष्णा नगर नादिया पश्चिम बंगाल निवासी साठ साल क़े पंचानन मण्डल की अचानक हालत बिगड़ गई, इस पर उनको रनियां क़े एक निजी अस्पताल में ले जाया गया । वहां मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार क़े बाद उनको मेडिकल कालेज अकबरपुर भेज दिया । इसके बाद सहयात्री दीपक विश्वास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.