हरिद्वार, जनवरी 1 -- आगामी कुंभ मेले में ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने की दिशा में नगर निगम ने महत्वपूर्ण पहल की है। आमजन को ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के लिए तीन प्रमुख स्थानों पर पार्किंग का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। मेयर किरन जैसल ने बताया कि कुंभ मेले में लाखों श्रद्धालु आते हैं, जिससे सड़कों पर वाहनों का दबाव कई गुना बढ़ जाता है। इसे देखते हुए यह योजना बनाई गई है। यहां तीन पार्किंग स्थल बनने से सड़क किनारे खड़े वाहनों पर रोक लगेगी और यातायात व्यवस्था अधिक सुचारु हो सकेगी। इसका लाभ कुंभ के बाद भी आमजन को मिलेगा। मेयर के अनुसार, पहला प्रस्ताव ललतारौ पुल के पास नगर निगम की भूमि पर हाइड्रॉलिक वाहन पार्किंग का है, जहां करीब 72 चार पहिया वाहन खड़े किए जा सकेंगे। दूसरा प्रस्ताव पोस्ट ऑफिस के पास दोपहिया वाहन पार्किंग विकसित करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.