नई दिल्ली, जनवरी 28 -- Shani ki Kumbh Rashi mai Budh Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में बुध को ग्रहों के राजकुमार के साथ-साथ, बुद्धि और व्यापार के कारक का दर्जा भी दिया गया है। वहीं, राहु एक मायावी ग्रह हैं, जो धीमी चाल में गोचर करते रहते हैं। इस समय शनि की कुंभ राशि में राहु और शनि की ही मकर राशि राशि में बुध बैठे हुए हैं। राहु ग्रह के साथ किसी भी ग्रह की युति बनना बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। जल्द ही शनि की कुंभ राशि ये दोनों ग्रह एक साथ अपना प्रभाव डालते हुए नजर आने वाले हैं। राहु और बुध की युति कुंभ राशि में बनने से कुछ राशियों का मुश्किल समय तो कुछ राशियों का पॉजिटिव टाइम शुरू होने जा रहा है। 3 फरवरी के दिन कुंभ राशि में बुध एंटर करने वाले हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार, माना जा रहा है ये युति 18 साल के बाद बनने जा रही है। ऐसे में आइए जा...