कोडरमा, जनवरी 31 -- मरकच्चो । प्रखंड की कादोडीह पंचायत अंतर्गत राजारायडीह से प्रयागराज महाकुंभ मेले में स्नान करने गए 70 वर्षीय सितो राणा साथ गए लोगों से बिछड़ कर गुम हो गए हैं। जानकारी के अनुसार सितो राणा अपनी पत्नी जमुआ देवी, बहू सुमन देवी और गांव के पांच अन्य लोगों के साथ 27 जनवरी को वाहन से अपने गांव राजारायडीह से महाकुंभ स्नान के लिए प्रयागराज गए थे। परिजनों के अनुसार 28 जनवरी की सुबह सभी लोगों ने वहां स्नान भी किया। इसके बाद वे अपने लोगों से भीड़ में बिछड़ गए। साथ गयी पत्नी और बहू समेत अन्य लोगों ने उनकी काफी खोजबीन की। लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। परिजनों ने बताया की 28 जनवरी को लगभग दोपहर तीन बजे वे भीड़ में गुम हो गए हैं। 28 और 29 जनवरी को उनके साथ गए लोगों ने उन्हें काफी ढूंढा, पर कोई पता नहीं चला। थक-हार कर 30 जनवरी को पत्नी और बहू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.