आरा, मार्च 8 -- पीरो, संवाद सूत्र अनुग्रह अनुदान की राशि के लिए प्रयागराज कुंभ मेले में भगदड़ के दौरान पूनम देवी का विवरण उत्तर प्रदेश सरकार को भेज दिया गया। एसडीओ और सीओ की ओर से मृतका के परिजनों की आवश्यक जानकारी बिहार सरकार के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार को भेजी गयी। मालूम हो कि पिटाठ निवासी पूनम देवी स्नान करने के लिये गयी थी। भगदड़ के दौरान प्रयागराज में ही पूनम देवी की मौत हो गयी। उत्तर प्रदेश सरकार ने मृतकों के परिजनों को 25 लाख रुपये देने की घोषणा की थी और स्वीकृति भी मिल गयी है। जिला प्रशासन के निर्देश पर सीओ ने मृतका के पति धनेश रजक से आवश्यक दस्तावेज हासिल कर जिला प्रशासन को भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.