बागपत, जनवरी 30 -- बड़ौत डिपो की काफी बसें कुंभ में चली गई है। इस कारण यात्रियों को सफर के लिए रोडवेज बसें नहीं मिल रही है। यात्री गंतव्य की दूरी तय करने के लिए डग्गेमार वाहनों का सहारा ले रहे हैं। डिपो में चंद बसें ही रह गई है। जिनका संचालन लोकल रूटों पर किया जा रहा है। यात्रियों को बसें न मिलने के कारण खासी मुशिकलों का सामना करना पड़ा। बड़ौत डिपो में वर्तमान में 151 बसें हैं। कुंभ में यहां से 100 बसें गई है। जिसके चलते यात्रियों की दुश्वारियां बढ़ गई है। यात्रियों को बसों की कमी के चलते दूरी तय करने में काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। बुधवार को जिन यात्रियों को रोडवेज बसें नहीं मिली, उन यात्रियों ने डग्गेमार वाहनों के जरिए गंतव्य की दूरी तय की। बस स्टैंड पर बसों की कमी के चलते डिपो के इन्क्वारी केंद्र पर भी पूछताछ के लिए लाइन लगी रही। यात्री न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.