औरंगाबाद, फरवरी 23 -- अंबा थाना क्षेत्र के बिराज बिगहा निवासी अजय पांडेय (60 वर्ष) गांव के ही लोगों के साथ पिछले रविवार को कुंभ स्नान करने गए थे। उनके भाई जयविंद पांडेय ने बताया कि सारे लोग लौट आए पर वे नैनी स्टेशन से लापता हैं। एक सप्ताह गुजर गए। काफी खोजबीन भी की गई पर कुछ पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि गांव के लोगों के साथ स्नान कर सारे लोग वापस लौट रहे थे। स्टेशन के कुछ पहले ही वे अपने समूह से भटक गए। लोगों ने उन्हें काफी खोजा और माइक से घोषणा भी कराई पर उनका कुछ पता नहीं चला। फिर सारे लोग यह सोचकर घर चले आए कि वे खुद चले आएंगे। जब कई दिनों तक नहीं पहुंचे तो लोगों की चिंता बढ़ने लगी। खोजबीन शुरू हुई पर कुछ पता नहीं चला। तकरीबन एक सप्ताह गुजर गए हैं पर अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिला है। परिजनों ने पुलिस को भी इसकी सूचना दी है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.