हरिद्वार, दिसम्बर 6 -- शहर में 2027 के कुंभ को भव्य बनाने के लिए प्रशासन ने रफ्तार तो बढ़ा दी है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या महज 10 महीने में सभी काम पूरे हो पाएंगे? यह मेला एक जनवरी 2027 से औपचारिक रूप से शुरू होना है, जबकि सभी विकास कार्यों की अंतिम तिथि दिसंबर 2026 तय की गई है। कई बड़े प्रोजेक्ट अभी भी प्रगति पर हैं और दो महीनों की बारिश के दौरान निर्माण रुकने की आशंका चुनौतियों को और बढ़ा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...