हरिद्वार, जनवरी 6 -- वर्ष 2027 में होने जा रहे कुंभ मेले को दिव्य और भव्य बनाने के लिए प्रशासन अभी से तैयारी कर रहा है। कुंभ केवल मेला नहीं, बल्कि प्रशासनिक परीक्षा होगी। लिहाजा, इस आयोजन में स्मार्ट और डिजिटल तकनीक के व्यापक उपयोग पर विशेष जोर दिया जाएगा। मंगलवार को दर्जाधारी विनय रोहिला की अध्यक्षता में सीसीआर सभागार में विभिन्न विभागों के साथ समीक्षा बैठक हुई, जिसमें निर्माण कार्य समेत तमाम व्यवस्थाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। रोहिला बोले, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का स्पष्ट विजन है कि कुंभ मेला-2027 केवल धार्मिक आयोजन न रहकर आधुनिक तकनीक, मजबूत प्रशासनिक समन्वय और प्रभावी आपदा प्रबंधन का उदाहरण बने। इस बैठक में नगर निगम, पुलिस, स्वास्थ्य, सिंचाई, एनएचएआई, जल संस्थान, जल निगम, ऊर्जा निगम, खाद्य, परिवहन, एचआरडीए सहित सभी विभागों ने अपनी...