हरिद्वार, फरवरी 21 -- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कुंभ के सभी स्थाई और अस्थाई निर्माण कार्य समय से पूरे किए जाएं। ये सभी काम गुणवत्ता पूर्ण हों इसके लिए वह खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अखाड़े के साधु-संतों के साथ लगातार समन्वय बनाया जा रहा है। सनातनी परंपराओं का निर्वहन करते हुए कुंभ 2027 का भव्य आयोजन कराया जाएगा। यह बात उन्होंने शनिवार को मेला नियंत्रण भवन में समीक्षा बैठक के बाद मीडिया से कही। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि 2027 कुंभ मेला दिव्य और भव्य हो, इसके लिए स्टेक होल्डरों से सुझाव लिए जा रहे हैं। कुंभ मेले में सभी व्यवस्थाएं की जाएं। विभाग समन्वय बनाकर काम करें। मेले में सुरक्षा, पार्किंग, पेयजल, बिजली और पानी की सुविधा के लिए सभी विभाग काम कर रहे हैं। निर्माण कार्यों की गाइडलाइन तय की गई है। सरकार का प्रयास...