पीलीभीत, जनवरी 22 -- बीसलपुर। भूमि विकास बैंक के चुनाव में कुंभकरण र्निविरोध सभापति चुने गए। विधायक ने नवनिर्वाचित सभापति का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। बीसलपुर ब्लाक सभागार में भूमि विकास बैंक के सभापति का नामांकन कराया गया। जिसमे चौसर हरदोपट्टी निवासी कुंभकरण मौर्य का एक मात्र नामांकन दाखिल हुआ। दूसरा नामांकन दाखिल न होने के कारण उन्हें र्निविरोध सभापति चुना गया। विधायक विवेक वर्मा व पूर्व मंत्री रामसरन वर्मा ने नवनिर्वाचित सभापति का फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...