चतरा, दिसम्बर 16 -- कुंदा प्रतिनिधि कुंदा प्रखंड क्षेत्र में धान अधिप्राप्ति केंद्र नहीं खुलने से सैकड़ों किसानों में आक्रोश व्याप्त है। कृषक मित्र प्रखंड अध्यक्ष मनोज यादव एवं कृषक दिलेश्वर भोक्ता के नेतृत्व में सोमवार को लगभग सैकड़ों किसानों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि विभागीय उदासीनता के कारण उन्हें ओने पौने दाम में धान बेचना पड़ेगा।सरकार किसान हित में बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन सारे दावे खोखले साबित हो रहे हैं। धान अधिप्राप्ति केंद्र नहीं खुलने से किसानों को प्रतापपुर पैक्स या लवालौंग पैक्स केंद्र में जाना होगा, जो किसानों के लिए बहुत बड़ी मुसीबत है। क्योंकि प्रखंड मुख्यालय से लगभग पच्चीस से तीस किलोमीटर सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र में किसान निवास करते हैं, ऐसे में किसानों को धान बेचने के लिए लगभग चालीस से पचास किलोमीटर का भाड़ा वहन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.