चतरा, फरवरी 9 -- कुंदा प्रतिनिधि। शिवरात्रि पूजा के उपलक्ष्य में लगने वाले कुंदा पशु मेला का डाक सोमवार को विधिवत रूप से सीओ दीपक मिश्रा व बीडीओ साकेत कुमार सिन्हा की उपस्थिति में प्रखंड कार्यालय सभा कक्ष में किया गया। इस दौरान दो लाख छप्पन हजार एक सौ ग्यारह रुपये की उच्चतम बोली लगाकर मिथिलेश यादव ने टेंडर अपने नाम कर लिया। टेंडर में अजित यादव, संतोष यादव, इंद्रदेव यादव, जितेंद्र सौंडिक, जयराम भारती, बिनोद साव समेत कुल सात प्रतिभागियों ने भाग लिया था। मिथिलेश यादव की उच्चतम बोली के बाद उनका नाम टेंडर के लिए चयनित किया गया।कुंदा पशु मेला का आयोजन हर वर्ष शिवरात्रि पूजा के अवसर पर किया जाता है, जिसमें दूर-दूर से लोग अपने पशुओं को बेचने और खरीदने आते हैं। इस मेले का आयोजन स्थानीय व्यापारियों और पशु पालकों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर साबित होता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.