चतरा, मई 22 -- कुंदा, प्रतिनिधि। चतरा जिला विधिक सेवा प्राधिकार जिला सचिव तालकेश्वर दास के निर्देशानुसार कुंदा थाना में बुधवार को विधिक मध्यस्था शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कई मामलों में मध्यस्थता की गई और लोगों को विधिक से जुड़ी जानकारी प्रदान की गई। मौके पर उपस्थित अधिकार मित्र अजित कुमार ने लोगों को बताया कि छोटे-मोटे विवादों में कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि डालसा कोर्ट मध्यस्थता के लिए सदैव तैयार है और लोगों की मदद के लिए तत्पर है। वही उन्होंने कहा कि यदि छोटे-मोटे मामले में आपको असहज महसूस हो या कोई मामूली नोटिस की जानकारी प्राप्त करनी हो तो अधिकार मित्र अजीत कुमार या नालसा का टोल फ्री नंबर 15100 पर संपर्क करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.