सहरसा, मई 19 -- महिषी एक संवाददाता । गत शनिवार को मध्य विद्यालय कुंदह के हेडमास्टर द्वारा कोसी नदी में वित्तीय वर्ष 24- 25 का सरकारी पाठ्य पुस्तक फेंकने के मामले की शिकायत को विभाग ने गम्भीरता से लिया। घटना की सूचना के तुरंत बाद बीडीओ सह बीईओ सुशील कुमार स्कूल पर पहुंचे और घटना की जांच के बाद स्कूल के हेडमास्टर सुरेश कुमार पर छात्र/छात्राओं के भविष्य से खिलवाड़ करने, सरकारी सम्पत्ति को जानबुझ कर नष्ट करने, स्वेच्छाचारिता, पदीय दायित्व का दुरूपयोग, मनमानेपन एवं सरकारी राशि के गबन का आरोप लगाते जलई ओपी में केस दर्ज कराया है। बीडीओ सह बीईओ के पत्र के अनुसार दिनांक 17 मई को दूरभाष पर सूचना मिली कि प्रधानाध्यापक, मध्य विद्यालय कुन्दह द्वारा शैक्षणिक वर्ष 2024-25 का पाठ्य पुस्तक नदी में बहाया गया है। दूरभाष पर प्राप्त सूचना के आधार पर मध्य विद्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.