मुरादाबाद, दिसम्बर 10 -- मुरादाबाद से काम कर घर लौट रहे युवक को हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिससे चंदौसी निवासी मोहम्मद पुत्र शरीफ अहमद देर शाम आगरा-अलीगढ़ हाईवे के निकट जलालपुर चौराहा पहुंचते ही हादसे का शिकार हो गए। हाईवे से गुजर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार सवार ने पहले तो मोहम्मद की बाइक में पीछे से टक्कर मारी, उसके बाद एक अन्य कार में भी टक्कर मार दी। सूचना पर बिलारी विधायक फहीम इरफान मौके पर पहुंचे और घायल मोहम्मद को तत्काल कुन्दरकी सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। कार चालक की तलाश में जुटी है। देर शाम थाना प्रभारी जसपाल सिंह ने बताया कि हादसे में अभी कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।

हिं...