मुरादाबाद, फरवरी 18 -- नगर के मोहल्ला नुरुल्ला में बुधवार शाम घर की छत पर खेल रही एक मासूम हाईटेंशन लाइन के हवाई करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। घटना से मोहल्ले व आस-पास अफरा-तफरी मच गई। नगर के मोहल्ला निवासी तस्लीम अंसारी की 10 वर्षीय बेटी तनीषा अपने घर की छत पर खेल रही थी। इसी दौरान छत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के झुके हुए तारों के कारण वह करंट की जद में आ गई। बताया जा रहा है कि मोहल्ले में बिजली के खंभे अधिक ऊंचे लगाए जाने के कारण तार नीचे झुक गए, जिससे आसपास के मकानों की छतें भी खतरे की जद में आ गई हैं। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन बच्ची को आनन-फानन में निजी अस्पताल ले गए जहां उसका उपचार किया गया। चिकित्सकों के अनुसार करंट लगने से बच्ची के हाथ-पांव प्रभावित हुए हैं, फिलहाल बच्ची का उपचार जारी है। वहीं घटना के बाद ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.