मुरादाबाद, जनवरी 16 -- कुंदरकी थाना क्षेत्र के गांव भीकनपुर कुलवाड़ा के पास शुक्रवार देर शाम हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका साला घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में चीख-पुकार मच गई। कुंदरकी के गांव इंधनपुर नगला निवासी लारे वफी (40) पुत्र छिद्दा परिवार में होने वाली शादी के लिए खाना बनाने को खानसामा बुक करने अपने साले के साथ बिलारी गए थे। काम निपटाकर दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। बताया गया कि जैसे ही वे गांव भीकनपुर कुलवाड़ा के निकट पहुंचे, तभी पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में लारे वफी गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि उनका साला भी चोटिल हो गया। घटना के बाद लारे वफी को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां लारे वफी ने दम तोड़ दिया। हादसे के चलते मार्ग पर लंबा जाम लग गया, ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.